[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार तेज आंधी ने घर को तीतर बीतर कर दिया, पीड़ित परेशान

तेज आंधी ने घर को तीतर बीतर कर दिया, पीड़ित परेशान

0
तेज आंधी ने घर को तीतर बीतर कर दिया, पीड़ित परेशान

हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 धोकरदह गांव में तेज आंधी तूफान ने एक बार फिर एक गरीब मजदूर के आशियाने को उजाड़ दिया है. क्षेत्र में मौसम की मार व आपदा का कहर से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. प्रखंड क्षेत्रों में लगातार तेज आंधी तूफान से दर्जनों लोगों का आशियाना उजड़ चुका है. पीड़ित परिवार मंजूर अली व इस्तेखार ने बताया कि मंगलवार को आई तेज आंधी तूफान से खपड़ा से बना पुरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है. हमलोग सभी घर पर ही सो रहे थे कि अचानक आंधी तूफान के बीच घर पूरा क्षतिग्रस्त हो गया किसी तरह से निकल अपनी जान बचाते हुए दूसरे घर में रात गुजारे. पीड़ित परिवार मंजूर अली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. किसी तरह अपना घर बनाये थे. आंधी तूफान ने सबकुछ बर्बाद कर दिया. घर क्षतिग्रस्त हो जाने से लाखों का नुक़सान हुआ है. पीड़ित परिवार के साथ प्राकृतिक आपदा का इस कहर से पूरा गांव अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन व आपदा विभाग से मुआवजे की मांग की है. ताकि यह गरीब मजदूर फिर से अपना आशियाना बना सके. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी पीड़ित परिवार को सहयोग करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel