[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार ट्रैफिक पुलिस के अवैध वसूली के वायरल वीडियो मामले में एसपी के निर्देश पर कांड दर्ज

ट्रैफिक पुलिस के अवैध वसूली के वायरल वीडियो मामले में एसपी के निर्देश पर कांड दर्ज

0
ट्रैफिक पुलिस के अवैध वसूली के वायरल वीडियो मामले में एसपी के निर्देश पर कांड दर्ज

होमगार्ड जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पदाधिकारी फरार कटिहार. यातायात पुलिस से संबंधित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले में एसपी के संज्ञान में आते ही मामले की जांच करने का निर्देश जारी किया गया. समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने उक्त मामले में कांड दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया. उक्त आदेश के आलोक में पुलिस ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस पदाधिकारी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. सहायक थाना क्षेत्र के अमर जवान चौक पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक वाहन चालक से अवैध राशि की उगाही करते एक वीडियो किसी ने बना लिया. पुलिस से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हांलाकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो में यातायात थाना के एक पुलिस पदाधिकारी व एक गृहरक्षक द्वारा अवैध वसूली करते हुए देखा गया. एसपी शिखर चौधरी के संज्ञान में आते ही ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन को तत्काल मामले में जांच करने का निर्देश दिया. ट्रैफिक डीएसपी ने जांचोपरांत आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपा. एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. उक्त आदेश के आलोक में पुलिस पदाधिकारी हरि प्रकाश व गृहरक्षक रामचंद्र दास के विरुद्ध नगर सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसपी के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हए गृहरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य एक दोषी पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel