[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सालमारी में फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर आयोजित

सालमारी में फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर आयोजित

0
सालमारी में फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर आयोजित

बलिया बेलौन आजमनगर सीओ रिजवान आलम के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों ने सालमारी पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री के तीसरे चरण में शिविर लगाकर फार्मर आइडी बनाया. राजस्व कर्मचारी संदीप कुमार व सुनील कुमार सहित अन्य कर्मियों ने किसानों का ई केवाईसी, फार्मर आइडी किया जा रहा है. साथ हीं फार्मर रजिस्ट्री को लेकर आमलोगों से भी आगे आने की अपील की जा रही है. फार्मर रजिस्ट्री से लोगों को क्या फायदा होगा. जानकारी लोगों को दी जा रही है. राजस्व कर्मचारी ने बताया इस अभियान के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनायी जा रही है. जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का पारदर्शिता के साथ लाभ मिलेगा. मालूम हो फार्मर रजिस्ट्री कार्य की गति को और तेज करने की जिलाधिकारी स्तर से निर्गत निर्देश अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर अभियान को गति दी जा रही है. फार्मर रजिस्ट्री कार्य प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी के बीच मजबूती के साथ समन्वय स्थापित कर किया जा रहा है. कृषि विभाग के किसान सलाहकार और विभाग से जुड़े कर्मियों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है. प्रशासन लगातार प्रेरणा निगरानी और मॉनिटरिंग के जरिए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. सीओ रिजवान आलम ने लोगों से अपील की है कि वो निर्धारित तारीखों में फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर पहुंच कर अवश्य करा लें. इससे भविष्य में उन्हें कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय पर बिना किसी बाधा के मिल पायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel