[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार इंटर परीक्षा: आठवें दिन की परीक्षा में 7410 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

इंटर परीक्षा: आठवें दिन की परीक्षा में 7410 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

0
इंटर परीक्षा: आठवें दिन की परीक्षा में 7410 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

– 131 ने छोड़ी परीक्षा कटिहार जिले में आठवें दिन को भी इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली गयी. बुधवार को जिले के सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटर की परीक्षा जारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार इंटर की दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 7541 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस परीक्षा में कुल 7410 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 131 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि दो फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो. इसके लिए सीसीटीवी लगाया गया है. साथ ही वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है. बुधवार को भी प्रशासनिक व शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गठित गश्ती दल व उड़न दस्ता टीम ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली जा रही है. परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिका को समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय प्रशाल भवन में बनाये गये वज्रगृह में पहुंचाया गया. वज्रगृह में पिछले कई दिनों से उत्तर पुस्तिका की बार कोडिंग की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आठवें दिन की परीक्षा के प्रथम पाली में 693 में से 669 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि इस पाली में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही. इस पाली में 6848 के विरुद्ध 6741 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया. इस पाली में 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम व द्वितीय पाली में कला संकाय के क्रमश संगीत व गृह विज्ञान की परीक्षा ली.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel