[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 71 गिरफ्तार

जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 71 गिरफ्तार

0
जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 71 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने 71 लोगों पर कार्रवाई किया है. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांड, न्यायालय द्वारा जारी वारंट, फरार अभियुक्त तथा विभिन्न मामलों में दर्ज आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांड में 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. जमानतीय वारंट में 29 लोगों पर कार्रवाई हुई है. पुलिस ने थाना में दर्ज एससी एसटी एक्ट के मामले में एक आरोपी को, हत्या के मामले में एक आरोपी तथा शराब के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39 लोगों को गिरफ्तार कर 26 लीटर शराब बरामद किया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में 1.05 लाख रुपया शमन राशि वसूला कटिहार नई सरकार नई सोच के तहत जिले में विशेष वाहन चकिंग अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है. जिसमें पुलिस पर पदाधिकारी के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी इस विशेष ड्राइव में शामिल होंगे. उक्त आदेश के आलोक में संपूर्ण जिले में विशेष वाहनचेकिंग अभियान चलाया गया. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. एन एच 81 मनिया, मोंगड़ा, सिरसा, छींटाबाड़ी सहित अन्य इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें थाना के पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिस बल शामिल थे. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में मोटरसाइकिल चालक के हेलमेट, रजिस्ट्रेशन नंबर, ओवरलोडिंग, इंश्योरेंस पेपर, कार चालक के सीट बेल्ट सहित वाहनों की डिक्की तक की जांच की गई. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मोटर एक्ट उल्लंघन को लेकर वाहन चालकों से1.05 लाख रुपया शमन राशि वसूला गया है. अग्निशमन विभाग ने स्वास्थ्य केंद पर जागरूकता को लेकर किया मॉक ड्रिल कटिहार 21 से 25 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सप्ताह को लेकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती के नेतृत्व एवं निर्देश पर बुधवार को जिले के दंडखोरा, हसनगंज एवं फलका स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल कर आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन कर स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों एवं उपस्थित लोगों को आग से बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी समझाया गया.अग्निशमन पदाधिकारी व कर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सतर्कता बरतना, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग करना और समय रहते दमकल विभाग को सूचना देना बेहद आवश्यक है.इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव के प्रति सचेत करना एवं आपात स्थिति में त्वरित और सही कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि आंखे आग जैसी आपदा में कम क्षति हो तथा जैन माल का भी नुकसान से बचा जा सके. इस मौके पर अनुमंडल अग्निशमन विभाग के अग्निक, रेस्क्यू टीम शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel