[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार इंटर परीक्षा: अंतिम दिन 737 में 703 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

इंटर परीक्षा: अंतिम दिन 737 में 703 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

0
इंटर परीक्षा: अंतिम दिन 737 में 703 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

– 34 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को इंटर की परीक्षा संपन्न हो गयी. परीक्षा के आखिरी दिन शहर में गहमागहमी की स्थिति रही. अंतिम दिन कुल 737 परीक्षार्थी में से 703 परीक्षार्थियों ने इंटर की परीक्षा में सम्मिलित हुए. 34 परीक्षार्थी इंटर की आखिरी दिन की परीक्षा में अनुपस्थित रहे. सभी परीक्षा केंद्रों दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात थे. दोनों पालियों की परीक्षा में गस्ती दल व उड़न दस्ता टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर आखिरी दिन की परीक्षा का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा ली गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गयी है. अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा निर्देश के आलोक में आगामी 27 फरवरी से उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर शुरू किया जायेगा. पिछले दो फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी. अब शिक्षा विभाग आगामी 17 फरवरी से होने वाले मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel