[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar news : अग्निवीर भर्ती रैली: 683 युवाओं ने लगायी दौड़, 382 अभ्यर्थी हुए सफल

Katihar news : अग्निवीर भर्ती रैली: 683 युवाओं ने लगायी दौड़, 382 अभ्यर्थी हुए सफल

0
Katihar news : अग्निवीर भर्ती रैली: 683 युवाओं ने लगायी दौड़, 382 अभ्यर्थी हुए सफल

कटिहार. शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के सातवें दिन रविवार को अग्निवीर टीडीएन आठवीं व दसवीं पद के लिए कटिहार एआरओ अंर्तगत 12 जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कटिहार एआरओ अंतर्गत 12 जिला यथा कटिहार, अररिया, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा व किशनगंज, बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया है. अभ्यर्थियों ने निर्धारित अवधि में 1.6 किलोमीटर का दौड़ लगाया. इन 12 जिले के कुल 812 में से करीब 683 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने के लिए रिपोर्ट किया. जिसमें 382 अभ्यर्थियों को दौड़ में कामयाबी मिली. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. उसके बाद योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया गया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशानिर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों की जांच की गयी. उसके बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया.

फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान कटिहार जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम कटिहार एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. जिसके चलते सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. रैली स्थल पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. रविवार को अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. सोमवार का दिन को रिजर्व रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel