[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मुहर्रम जुलूस में करतब दिखाने के दौरान 45 लोग हुए जख्मी

मुहर्रम जुलूस में करतब दिखाने के दौरान 45 लोग हुए जख्मी

0
मुहर्रम जुलूस में करतब दिखाने के दौरान 45 लोग हुए जख्मी

कटिहार. मुहर्रम में ताजिया जुलूस के दौरान लाठी-डंडा भांजाने के क्रम में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायल अवस्था में सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. बुधवार को शहर में निकाले गये मुहर्रम जुलूस में करतब दिखाने के दौरान कई युवा घायल हो गये. सुबह और रात में निकले जुलूस में चोट लगने पर 45 लोग घायल अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पर सभी का इलाज किया गया. इसमें से 35 लोगों को अधिक कटने और फटने के क्रम में उनकी सिलाई की गयी. हालांकि इतनी तादाद में घायल हुए लोग अपना इलाज कराने सदर अस्पताल तो पहुंचे लेकिन सभी अपना इलाज कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी ले लिया. इसमें कोई भी इतनी गंभीर अवस्था में घायल नहीं हुआ था. जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हो. मुहर्रम पर्व को लेकर सदर अस्पताल में खासतौर पर ड्रेसिंग कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई थी. सभी दवाई को स्टॉक रखा गया था. ड्रेसर नागेंद्र सहनी ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर बड़ी संख्या में घायल होकर लोग सदर अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे हुए थे. जिन्हें डॉक्टर को देखने के बाद उनका इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि 45 लोग घायल होकर सदर अस्पताल पहुंचे थे. जिसमें 35 लोगों के अधिक गहरा जख्म होने के कारण उनकी सिलाई की गयी. उन्होंने बताया कि हालांकि घायल अवस्था में किसी को सदर अस्पताल में भर्ती नहीं हुए. सभी अपना ट्रीटमेंट कराने के बाद यहां से चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel