[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 43 प्रशिक्षुओं का किया गया चयन

प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 43 प्रशिक्षुओं का किया गया चयन

0
प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 43 प्रशिक्षुओं का किया गया चयन

– गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य के लिए तत्पर कटिहार आइटीआई के प्रांगण में बुधवार को मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा विजन इंडिया के माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 71 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. जिसमें से साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 43 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया. इस अवसर पर कम्पनी के एचआर प्रतिनिधि जितेन्द्र शर्मा ने प्लेसमेंट के लिए इच्छुक प्रशिक्षुओं को कम्पनी की कार्य नीति, कार्य संस्कृति व कार्य पर्यावरण के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. संस्थान के प्राचार्य सह उपनिदेशक राकेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उनके उज्जवल कॅरियर व भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया. उपप्राचार्य पूजा कुमारी, वरिष्ट मुख्य अनुदेशक श्रवण कुमार ने भी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित किया. संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी सह मुख्य अनुदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि राजकीय आइटीआइ कटिहार गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है. बताया कि पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कम्पनियाें द्वारा संस्थान में प्लेसमेंट के लिए भ्रमण किया जा चुका है. सफलता पूर्वक प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में संस्थान के सभी मुख्य अनुदेशक व कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel