[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार दूसरे दिन 261 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

दूसरे दिन 261 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

0
दूसरे दिन 261 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

इंटर परीक्षा. कड़ी सुरक्षा के बीच 13667 के विरुद्ध 13406 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित कटिहार. जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन इंटर परीक्षा आयोजित की गयी. प्रथम पाली में विज्ञान व कला संकाय में गणित व दूसरी पाली में कला संकाय के राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 13667 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. इसमें 13406 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. दूसरे दिन 261 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. कई अधिकारियों ने भी कई केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप स्थित बनाये गये वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका को पहुंचा दिया गया है. उत्तर पुस्तिका का बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हो गयी. परीक्षा को लेकर शहरों में गहमागहमी की स्थिति रही. सभी प्रमुख सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. डीईओ राहुल चंद्र चौधरी के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा दूसरे दिन ली गयी है. डीएम आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न स्तर के दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा संचालन का सतत अनुश्रवण निरीक्षण किया गया. सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव व डीईओ श्री चौधरी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर पूरी तरह रोक थी. स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी करायी जा रही है. शिक्षा विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार परीक्षा के दूसरे दिन जिले के 52 परीक्षा केंद्र पर 13667 परीक्षार्थी के विरुद्ध 13406 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि 261 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 3462 के विरुद्ध 3405 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि इस पाली में 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. दूसरी पाली में 10205 के विरुद्ध 10001 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में 204 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel