[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रभात पड़ताल: धान खरीद लक्ष्य 76240 एमटी के विरुद्ध 24985 एमटी हो सकी धान खरीद

प्रभात पड़ताल: धान खरीद लक्ष्य 76240 एमटी के विरुद्ध 24985 एमटी हो सकी धान खरीद

0
प्रभात पड़ताल: धान खरीद लक्ष्य 76240 एमटी के विरुद्ध 24985 एमटी हो सकी धान खरीद

– ढाई माह बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी धान की खरीद कटिहार जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद का मामला अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. धान खरीद की शुरुआत होने के ढाई माह बाद भी यह प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है. सहकारिता विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कटिहार जिले को मिले लक्ष्य 76240 मैट्रिक टन के विरुद्ध शनिवार की शाम तक 3307 किसान से 24985 एमटी धान की खरीद हुई है. अबतक कुल 12115 किसानों ने अपना धान बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर एक नवंबर से किसानों से धान समर्थन मूल्य खरीद की जा रही है. 15 फरवरी तक एमएसपी पर धान खरीद की तिथि निर्धारित की गयी है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार समर्थन मूल्य साधारण धान 2300 रुपया प्रति क्विंटल की दर से क्रय किया जायेगा. जबकि ग्रेड ए किस्म की धान 2320 रुपया प्रति क्विंटल की दर से क्रय करने की बात कही गयी है. औने पौने कीमत पर धान बेचने को मजबूर किसान: सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद भी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान नहीं खरीदने से किसान अपनी धान को स्थानीय व्यापारी के पास औने-पौने कीमत पर बेचने को विवश है. किसान स्थानीय व्यापारी के पास 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने को मजबूर है. दरअसल मक्का व रबी फसल की खेती के लिए किसान को पूंजी की जरूरत है. किसान धान तैयार होते ही उसे औने-पौने कीमत पर बेचने को मजबूर है. किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिले. इसकी चिंता प्रशासन को नहीं है. प्रगतिशील किसान मोहन शर्मा, शैलेंद्र मंडल, पंकज साह आदि कहते हैं किसानों का धान कमोवेश एक साथ ही तैयार हो गया. धान तैयार होते ही किसान उसे व्यापारी के पास बेच देते है. समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जानकारी किसानों को नहीं होती है. धान खरीद के 174 पैक्स व व्यापार मंडल चयनित : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के आलोक में एक नवंबर से धान खरीद करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है. धान खरीद 15 फरवरी 2025 तक होनी है. जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. पर अब तक धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सका है. जिला सहकारिता कार्यालय की माने तो धान खरीद के लिए 174 पैक्स व व्यापार मंडल का चयन किया गया है. जानकारी के मुताबिक अमदाबाद में नौ, आजमनगर में 18 पैक्स व एक व्यापार मंडल, बलरामपुर में 10, बरारी में 10 पैक्स व एक व्यापार मंडल, बारसोई में 21 पैक्स व एक व्यापार मंडल, डंडखोरा में तीन, फलका में सात पैक्स व एक व्यापार मंडल, हसनगंज में पांच, कदवा में 24 पैक्स व एक व्यापार मंडल, कटिहार में आठ पैक्स व एक व्यापार मंडल, कोढ़ा में 16 पैक्स व एक व्यापार मंडल, कुरसेला में दो, मनिहारी में 11 पैक्स, मनसाही में छह, प्राणपुर में 12 पैक्स व एक व्यापार मंडल एवं समेली में चार पैक्स का चयन धान खरीद के लिए किया गया है. 12115 किसानों ने कराया है रजिस्ट्रेशन : सहकारिता विभाग की वेबसाइट पर भरोसा करें तो धान बेचने के लिए शनिवार तक कटिहार जिले के 12115 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिले के 16 प्रखंड के किसानों ने धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. अमदाबाद प्रखंड में कुल 437 किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीयन कराया है. जबकि आजमनगर में 1468 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है. इसी तरह बलरामपुर में 1024, बरारी में 700, बारसोई में 1169, डंडखोरा में 288, फलका में 1171, हसनगंज में 288, कदवा में 2113, कटिहार में 417, कोढ़ा में 945, कुरसेला में 64, मनिहारी में 738, मनसाही में 360, प्राणपुर में 650 एवं समेली में 283 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिला सहकारिता कार्यालय के अनुसार किसान धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर करा सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel