[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार के 108 विद्यालय के 1893 घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड नहीं किया अपलोड

कटिहार के 108 विद्यालय के 1893 घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड नहीं किया अपलोड

0
कटिहार के 108 विद्यालय के 1893 घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड नहीं किया अपलोड

मैट्रिक परीक्षा से हो सकते हैं वंचित, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया दिशा-निर्देश

कटिहार. मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले में जिन छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है. ऐसे छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं. समिति ने इस आशय से संबंधित दिशा निर्देश जारी किया है. समिति ने माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी कोटि के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के प्रधान, संबंधित विद्यार्थी, उनके अभिभावक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये दिशानिर्देश में कहा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का डमी पंजीयन कार्ड समिति के वेबसाइट से डाउनलोड कर इसमें आवश्यकतानुसार त्रुटि सुधार करते हुए मुद्रित घोषणा पत्र को विद्यार्थी व माता, पिता, अभिभावक के हस्ताक्षर एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान के द्वारा स्वयं भी हस्ताक्षरित कर समिति के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाने के लिए दिनांक 05-07-2025 से 25-07-2025 तक तथा छात्रहित में दिनांक 26-07-2025 से 09-08-2025 तक एवं पुनः दिनांक 10-08-2025 से 19-08-2025 तक अवधि विस्तारित की गयी थी. समिति की ओर से से जारी दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि बार-बार अवसर प्रदान किये जाने के बावजूद राज्य के 3690 माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के द्वारा कुल 60 हजार 729 विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड उक्त अवधि में समिति के वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है. इसमें कटिहार जिले के 108 माध्यमिक विद्यालयों के 1893 छात्र-छात्राएं शामिल है. ऐसे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की विवरणी समिति के वेबसाइट पर अपलोड है, जिस पर विद्यालय लॉगिन कर देख सकते हैं.

हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड अपलोड करना जरूरी

समिति की ओर से जारी दिशा-निर्देश में साफ कहा गया है कि जिस विद्यार्थी का हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी पंजीयन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जायेगा. उनका मूल पंजीयन कार्ड निर्गत नहीं किया जायेगा एवं ऐसे विद्यार्थियों को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन भरने से वंचित कर दिया जायेगा. परीक्षा आवेदन नहीं भरे जाने के कारण उनका प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा और इस तरह उनका एक वर्ष व्यर्थ चला जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित विद्यार्थी एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान की होगी.

आठ सितंबर तक अपलोड करने का मौका

समिति ने अंतिम अवसर देते हुए वैसे विद्यार्थियों, जिनका हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड समिति के वेबसाइट पर अभी तक अपलोड नहीं किया गया है. उनसे कहा गया है कि अपना डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार सुधार करते हुए अपने अभिभावक एवं अपना हस्ताक्षर कर अविलंब अपने विद्यालय से दिनांक 08-09-2025 तक की अवधि में संपर्क करेंगे तथा अपने विद्यालय के माध्यम से समिति के वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा मूल पंजीयन कार्ड निर्गत नहीं करते हुए माध्यमिक वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए परीक्षा आवेदन भरने से वंचित कर दिया जायेगा. परीक्षा आवेदन नहीं भरे जाने के कारण प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel