[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार त्योहारों पर कटिहार से 16 व एनएफ रेलवे से 48 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलीं

त्योहारों पर कटिहार से 16 व एनएफ रेलवे से 48 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलीं

0
त्योहारों पर कटिहार से 16 व एनएफ रेलवे से 48 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलीं

कटिहार रेलवे ने चालू त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए व्यापक व सुव्यवस्थित प्रबंध किए हैं. दिवाली पूजा व छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है. पिछले वर्ष की समान अवधि में चलाई गई 7,724 ट्रेनों की तुलना में एक उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में 48 विशेष त्यौहार ट्रेनें चल रही हैं, जो सितंबर से दिसंबर तक विभिन्न मार्गों पर कुल 620 फेरें करेंगी. कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा छावनी, जोगबनी, लामडिंग, हावड़ा, गोमती नगर, आनंद विहार, कामाख्या व कई अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही हैं. निर्धारित ट्रेनें इस प्रकार हैं ट्रेन संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल डिब्रूगढ़ से सुबह 9:10 बजे खुली व गोरखपुर 19:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल कटिहार जंक्शन से 21:00 बजे प्रस्थान की और अमृतसर जंक्शन 9:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा दैनिक स्पेशल कटिहार से 19:00 बजे खुली और दौरम मधेपुरा 22:00 बजे पहुंची. ट्रेन संख्या 07542 दौरम मधेपुरा – कटिहार दैनिक स्पेशल दौरम मधेपुरा से 22:45 बजे खुली व कटिहार 2:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07540 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 20:30 बजे प्रस्थान किया. ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी – कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 5:00 बजे प्रस्थान किया जो एक घंटे सफर के बाद 6:00 बजे कटिहार पहुंची. यात्रियों की सुविधा को लेकर बनाया गया होल्डिंग एरिया दीपावली एवं छठ को लेकर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है. यात्रियों की सुविधा को लेकर अस्थाई रूप से होल्डिंग एरिया बनाया है ताकि ट्रेन पकड़ने के प्लेटफार्म पर अफरा तफरी की स्थिति ना बने. कटिहार रेल मंडल के कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, जोगबनी व किशनगंज, एनएफ रेलवे के गुवाहाटी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया, पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम, पंखे, अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों सहित विशेष व्यवस्था की गई है. प्रभावी भीड़ प्रबंधन और यात्री सहायता के लिए चौबीसों घंटे वॉर रूम और आरपीएफ कर्मियों सहित अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel