[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कुहासे को लेकर 14 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तिथि में रहेगी रद्द

कुहासे को लेकर 14 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तिथि में रहेगी रद्द

0
कुहासे को लेकर 14 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तिथि में रहेगी रद्द

प्रतिनिधि, कटिहार कुहासे को लेकर कटिहार से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 14 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित तिथि में सप्ताह में एक या दो दिन के लिए रद्द किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि कटिहार रेल मंडल के सीमांचल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों को अप व डाउन में निर्धारित तिथि के दिन रेल प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से रद्द किया है. जिसमें मुख्य रूप से अवध-असम एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित अन्य साप्ताहिक ट्रेन शामिल है. सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा सप्ताह में एक दिन रद्द की गयी ट्रेन में ट्रेन नंबर 12523 प्रत्येक मंगलवार, ट्रेन नंबर 12524 प्रत्येक बुधवार, ट्रेन नंबर 15809 प्रत्येक शनिवार, ट्रेन नंबर 15910 प्रत्येक मंगलवार, ट्रेन नंबर 15621 प्रत्येक गुरुवार, ट्रेन नंबर 15622 प्रत्येक शुक्रवार, ट्रेन नंबर 15619 प्रत्येक मंगलवार, ट्रेन नंबर 15620 प्रत्येक सोमवार के दिन रद्द रहेगी. सप्ताह में दो दिन ट्रेन नंबर 15903 प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार, ट्रेन नंबर 15904 प्रत्येक बुधवार और रविवार, ट्रेन नंबर 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार और बुधवार, ट्रेन नंबर 12506 प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार, ट्रेन नंबर 15453 महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शनिवार और ट्रेन नंबर 15484 प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रद्द रहेगी. ये सभी ट्रेनें आगामी 28 फरवरी तक रद्द रहेगी. सीनियर डीसीएम ने आम यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि रेल प्रशासन द्वारा फॉग वेदर के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसलिए यात्री अपना आरक्षण लेने के पूर्व एकबार रेलवे के वेबसाइट पर जाकर ट्रेन के संबंध अपडेट हो लें. यदि कोई भी दिक्कत आती है तो यात्री रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर फोन कर सकते है. रेल प्रशासन द्वारा इसके लिए स्टेशन में लगातार उद्घोषणा कराई जा रही है. जबकि रेलवे द्वारा कुहासे के कारण ट्रेन के साप्ताहिक रद्दीकरण और फ्रीक्वेंसी में कमी की सूचना को लेकर रेल क्षेत्र में कई मुख्य एंट्री और एग्जिट पर पंपलेट भी चिपकवाये गये है. जिससे रेल यात्रियों को कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel