[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार इंटर परीक्षा: नौवें दिन 1271 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित, 29 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

इंटर परीक्षा: नौवें दिन 1271 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित, 29 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

0
इंटर परीक्षा: नौवें दिन 1271 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित, 29 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

कटिहार जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को इंटर परीक्षा के नौवें दिन दोनों पालियों में 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में इंटर परीक्षा जारी रही. प्रथम पाली में कला संकाय के समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गयी है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार परीक्षा में कुल 1300 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 1271 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. इंटर परीक्षा को लेकर शहरों में गहमागहमी की स्थिति रही. सभी प्रमुख सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. डीइओ ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली जा रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व डीएम के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा केंद्र से बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने कहा कि आज उनके सोशल साइंस की परीक्षा थी परीक्षा काफी अच्छा गया है. परीक्षार्थियों ने यह भी कहा कि सोशल साइंस में कुछ सवाल कठिन जरूर थे. पर सभी सवाल के जवाब दे दिए है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel