[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पांच रेल मंडल में अप्रैल माह में 1135 रैक अनलोड

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पांच रेल मंडल में अप्रैल माह में 1135 रैक अनलोड

0
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पांच रेल मंडल में अप्रैल माह में 1135 रैक अनलोड

कटिहार माल परिवहन में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के साथ वित्तवर्ष 2026-27 की शुरुआत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में अप्रैल माह में 1135 रेक अनलोड किए हैं. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अप्रैल माह में माल परिवहन के क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा. अनलोडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है. उक्त महीने के दौरान, जोन में 1135 माल रेक अनलोड किए गये. जो वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जोन की एक सुदृढ़ शुरुआत का संकेत है. पूरे महीने के दौरान, एनएफआर ने खाद्यान्न, खाद्य श्रेणी की वस्तुए, उर्वरक, चीनी, एसएनटीपी-कोयला, नमक, टैंक, और अन्य सामग्रियों समेत आवश्यक और औद्योगिक वस्तुओं का सुचारू परिवहन को सुनिश्चित किया. इन खेपों को अपने क्षेत्राधिकार के विभिन्न गुड्स शेडों में एनएफआर ने कुशलता पूर्वक हैंडल किया. समय पर आपूर्ति और परिचालन विश्वसनीयता मजबूत हुई है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार के अधीन कटिहार रेल मंडल के बिहार में 166 एवं पश्चिम बंगाल में 203 रेक अनलोड किया है. माल परिवहन का एक बड़ा हिस्सा पूर्वोत्तर राज्यों की ज़रूरतों को पूरा किया है. असम में 593 रेक अनलोड किए गए. जिनमें से 317 रेक आवश्यक सामग्रियों के थे. यह सार्वजनिक वितरण प्रणालियों और रोजमर्रा की उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने में रेलवे की अहम भूमिका को दिखाता है. इसके अलावा एनएफ रेलवे के अन्य राज्यों में 174 रैक को अनलोड किया है. जिसमें आवश्यक और अति आवश्यक दोनों तरह की वस्तुएं शामिल थी. आवश्यक वस्तुओं और औद्योगिक सामग्रियों का परिवहन, पूरे क्षेत्र में लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. फील्ड इकाइयों द्वारा कड़ी निगरानी और समन्वित प्रयासों के माध्यम से, एनएफआर ने टर्नअराउंड समय और अनलोडिंग दक्षता में सुधार किया है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel