[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में इस रूट पर 120 की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, 30 किमी नई डबल लाइन तैयार

बिहार में इस रूट पर 120 की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, 30 किमी नई डबल लाइन तैयार

0
बिहार में इस रूट पर 120 की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, 30 किमी नई डबल लाइन तैयार
कटिहार-बारसोई रेलखंड की सांकेतिक तस्वीर

Katihar Barsoi Rail Section: बिहार के कटिहार रेल मंडल के यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. कटिहार-बारसोई रेल लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट के पहले फेज का पूरा कर लिया गया है. इसके तहत कटिहार-सोनैली और कटिहार-कुरेठा के बीच करीब 30 किलोमीटर लंबी नई डबल रेल लाइन बनकर पूरी तरह तैयार है.

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) सुमित सिंघल की देखरेख में इस नए ट्रैक पर 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा. इस सफल ट्रायल के बाद अब इस रूट पर नियमित ट्रेनों को चलाने का रास्ता साफ हो गया है.

950 करोड़ का प्रोजेक्ट, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

इस पूरे बड़े प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 950 करोड़ रुपये है. इसके तहत कुल 64 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को डबल किया जाना है. पहले फेज का काम पूरा होने से इस मुख्य रूट पर ट्रेनों का आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा. अब इस ट्रैक पर ट्रेनें लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकेंगी. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और पहले के मुकाबले ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा.

रद्द हुई ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटेंगी

इस डबलिंग के काम की वजह से पिछले दिनों इस रूट की ट्रेनों पर काफी असर पड़ा था. काम को पूरा करने के लिए 10 जून से एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए थे. अब नया ट्रैक चालू हो जाने से रद्द की गई इन सभी ट्रेनों को धीरे-धीरे फिर से शुरू कर दिया जाएगा. इससे सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. कटिहार मंडल के डीआरएम (DRM) कीरेन्द्र नाराह ने बताया कि हरी झंडी मिलने के बाद नए ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिसंबर 2026 तक पूरा होगा दूसरा फेज

डीआरएम ने आगे बताया कि यह पूरा प्रोजेक्ट दो हिस्सों में बांटा गया है. पहले फेज का काम पूरा होने के बाद अब दूसरे फेज के तहत बची हुई 34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को डबल करने का काम तेजी से किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों ने इस दूसरे चरण के काम को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का टारगेट रखा है. जब यह पूरा प्रोजेक्ट कंप्लीट हो जाएगा, तब उत्तर-पूर्व बिहार और सीमांचल के लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. इससे न सिर्फ यात्री ट्रेनों का समय सुधरेगा बल्कि मालगाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

Previous article बिंद थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
Next article गया जी में महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel