[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Kakolat waterfall: सौंदर्यीकरण का काम हो गया है पूरा, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन…

Kakolat waterfall: सौंदर्यीकरण का काम हो गया है पूरा, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन…

0
Kakolat waterfall: सौंदर्यीकरण का काम हो गया है पूरा, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन…

Kakolat waterfall: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर्यटन के क्षेत्र में कुछ अच्छा करने का प्रयास करते रहते हैं. वे बहुत जल्द नवादा का दौरा करने वाले हैं. इस दौरा को लेकर यहां के लोगों में काफी उम्मीद है. प्रशासनिक तौर पर चर्चा है कि सीएम नीतीश ऐतिहासिक शीतल जल प्रपात ककोलत में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन 24 जून को नवादा में करेंगे. बता दें कि ककोलत का सौंदर्यीकरण कार्य वन विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसी वजह से पिछले वर्ष से ककोलत को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था. वहां सौंदर्यीकरण का कई कार्य कराए जा रहे थे.

ककोलत वाटर फॉल के पास कुंड का निर्माण, नीचे में वृद्ध व बच्चों के लिए कुंड का निर्माण, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण, सुरक्षा कर्मियों के लिए बैरक का निर्माण, सीढ़ियों का निर्माण, रेलिंग का निर्माण, चेंजिंग रूम का निर्माण, वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण, शौचालय का निर्माण, पेजयल की व्यवस्था, वेडिंग जोन का निर्माण, गेस्ट हाउस, प्रशासनिक भवन का निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जा रहे थे. बता दें कि सीएम के आगमन की अभी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

दूर-दूर से सैलानी पहुंचते हैं ककोलत

बता दें कि ककोलत नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में स्थित है. पहाड़ों के ऊपर से गिरती जलधारा की शीतलता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. हालांकि, लंबे समय से यह विकास के लिए उपेक्षित रहा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान ककोलत वॉटरफॉल के तरफ गया तो उन्होंने यहां का दौरा किया था. जिसके बाद इसके जीर्णोद्धार के लिए करीब 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे.

तीन चरणों में काम पूरा किया गया है. मई 2024 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. पहली बार 30 दिसंबर 2018 को सीएम ककोलत पहुंचे थे. पिछली बार सीएम 27 मई 2022 को यहां आए थे. तब उन्होंने कहा था कि कोरोना के कारण काम बाधित हुआ. अब काम को तेज करने का निर्देश दिया गया है.

अब सौंदर्यीकरण का कार्य हो गया है पूरा

मिली जानकारी के अनुसार ककोलत में सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन के लिए यहां आ सकते हैं. चर्चा के अनुसार सीएम 24 जून को ककोलत पहुंच सकते हैं. सीएम के आगमन को लेकर ककोलत पथ की मरम्मति का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सीएम के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Previous article OnePlus Nord CE4 Lite की इस दिन होगी एंट्री, मिड रेंज सेगमेंट में बढ़ेगा कॉम्पिटिशन
Next article पटना में दिनदहाड़े हथियार के बल पर बैंक लूट, 17.5 लाख रुपये लेकर फरार हुए अपराधी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel