बाइक हटाने के विवाद में युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल

सोनहन क्षेत्र में मारपीट के बाद आरोपित फरार, पुलिस जांच में जुटी

By VIKASH KUMAR | April 23, 2026 3:54 PM

सोनहन क्षेत्र में मारपीट के बाद आरोपित फरार, पुलिस जांच में जुटी भभुआ सदर. सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा कॉलोनी के समीप गुरुवार को सड़क पर खड़े बाइक को हटाने का कहने पर कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल हुआ युवक सोनहन थाना क्षेत्र के कुर्रा निवासी श्री यादव का 30 वर्षीय बेटा लालू यादव बताया जाता है. उसे घटना के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है जहां इमरजेंसी में भर्ती कर युवक का इलाज किया जा रहा है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी रहे युवक की पत्नी ने बताया कि उनके पति बाहर जा रहे थे. इस दौरान सिलौटा कॉलोनी के समीप बीच सड़क पर खड़ी किये गये बाइक हटाने को कहा इतने में अमित यादव, डब्लू यादव सहित पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने उसके पति पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गये. इसके बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस घायल पड़े युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में सोनहन थाने की पुलिस जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.