Kaimur News : सदर अस्पताल ओपीडी में रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, घर बैठे देखें पूरी लिस्ट

Kaimur News सदर अस्पताल भभुआ में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन द्वारा मंगलवार, 7 जुलाई के लिए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) का शेड्यूल और डॉक्टरों की तैनाती सूची जारी कर दी गई है

By JITENDRA KUMAR | July 7, 2026 6:15 AM

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : सदर अस्पताल भभुआ में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन द्वारा मंगलवार, 7 जुलाई के लिए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) का शेड्यूल और डॉक्टरों की तैनाती सूची जारी कर दी गई है. अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कल अस्पताल जाने का मन बना रहा है, तो डॉक्टरों की यह सूची देखकर समय पर पहुंच सकते हैं, जिससे आपको लाइन में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 

ओपीडी का समय

सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सदर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मंगलवार को सभी ओपीडी काउंटर सुबह 8:00 बजे से चालू हो जाएंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की काउंसिलिंग और मुफ्त इलाज करेंगे. विभिन्न विभागों में तैनात रहने वाले डॉक्टरों की पूरी सूची नीचे दी गई है:

विभाग तैनात चिकित्सक का नाम 

हड्डी रोग डॉ रंजन कुमार प्रकाश

सामान्य सर्जरी डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि रंजन प्रकाश

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

स्त्री व प्रसूति रोग डॉ मनीषा नारायण

स्त्री व प्रसूति रोग डॉ अदिति सुकन्या

स्त्री व प्रसूति रोग डॉ ममता गुप्ता

स्त्री रोग विभाग में तैनात रहेंगी तीन महिला डॉक्टर

मरीजों की भारी भीड़ और विशेषकर महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, कल स्त्री रोग विभाग में विशेष मुस्तैदी दिखाई गई है. इस विभाग में कल तीन महिला विशेषज्ञ डॉ मनीषा नारायण, डॉ अदिति सुकन्या और डॉ ममता गुप्ता एक साथ सेवाएं देंगी, ताकि महिला मरीजों को बिना किसी परेशानी के बेहतर और त्वरित इलाज मिल सके. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे ओपीडी काउंटर से समय पर अपना पर्चा बनवा लें ताकि दोपहर 2:00 बजे से पहले सभी मरीजों का सुचारू रूप से इलाज किया जा सके.