[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

0
धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र में पीडीडीयू गया रेलखंड पर धनेछा रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. मोहनिया जीआरपी पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद भी युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर धनेछा रेलवे स्टेशन के डीएफसीसी रेलवे ट्रैक की तरफ से कुछ लोग गुजर रहे थे, उसी समय देखा डीएफसीसी ट्रैक की बगल में एक युवती का शव पड़ा है. इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी और इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने युवती के शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी. उसके बाद जीआरपी पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गयी. जीआरपी प्रभारी मुन्ना सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है, शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. मृतका गुलाबी रंग का छींटदार समीज सलवार पहने है, आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel