[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट में युवक गंभीर, आरोपित गिरफ्तार

क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट में युवक गंभीर, आरोपित गिरफ्तार

0
क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट में युवक गंभीर, आरोपित गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, चैनपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद घायल युवक ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की शाम किसान इंटर कॉलेज अवखरा के मैदान की है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जगरिया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह का पुत्र रौनक कुमार अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान भुवालपुर गांव निवासी स्व रामपति यादव का पुत्र सत्येंद्र यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया. आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सत्येंद्र यादव और उसके साथियों ने रौनक कुमार पर लाठी-डंडे और क्रिकेट बैट से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में रौनक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वहां मौजूद उसके दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित रौनक कुमार ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में उसने सत्येंद्र यादव और उसके साथियों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें मुख्य आरोपित सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel