[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर चोरी का आरोप लगा महिला दारोगा ने मैकेनिक को पीटा, सफाईकर्मियों ने घेरा थाना

चोरी का आरोप लगा महिला दारोगा ने मैकेनिक को पीटा, सफाईकर्मियों ने घेरा थाना

0
चोरी का आरोप लगा महिला दारोगा ने मैकेनिक को पीटा, सफाईकर्मियों ने घेरा थाना

फोटो22.मामले की सूचना पर डीएसपी कार्यालय पहुंचे एसपी 23.भभुआ थाने का घेराव करते नप के सफाई कर्मी 24. घायल नगर परिषद के बिजली कर्मी =महिला दारोगा का इनवर्टर खराब होने पर बनाने गया था नगर पर्षद का बिजली मैकेनिक =विरोध में नगर कर्मियों ने जताया जबर्दस्त आक्रोश, महिला दारोगा को सस्पेंड करने की मांग =महिला दारोगा ने इन्वर्टर बनाने के दौरान कमरे से रुपये व गहने सहित पर्स चुराने का मैकेनिक पर लगाया आरोप =सूचना पर एसपी, एसडीपीओ पहुंचे भभुआ थाना, मामले की चल रही जांच बिजली मिस्त्री को कमरे में बंद कर पीटने का मामला गरमाया, थाने में दो घंटे तक बवाल भभुआ सदर. भभुआ महिला थाने में तैनात एक महिला दारोगा चंद्रप्रभा ने इन्वर्टर बनाने के दौरान रुपये व गहने सहित पर्स चुराने का आरोप लगाते हुए नगर पर्षद के बिजली मैकेनिक संतोष रावत को कथित रूप से कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीट दिया और उसपर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेजने की धमकी दी. इधर, घटना की जानकारी पर नगर पर्षद के सभापति विकास तिवारी, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार, उप सभापति प्रतिनिधि शैलेंद्र उर्फ मंटू सिंह सहित नगर पर्षद के कर्मी और सफाई कर्मचारी नगर थाने पहुंच गये. इस दौरान सफाईकर्मियों ने थाने को घेर लिया और जबर्दस्त आक्रोश जताया. सफाईकर्मियों ने थाने में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद रहे भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती सहित अन्य पदाधिकारियों ने मामले की जांच करने का आश्वासन देकर सफाईकर्मियों को थाने में घुसने से रोक दिया. सफाईकर्मी बिजली मैकेनिक पर झूठे आरोप लगाकर मारपीट करनेवाली महिला दारोगा पर कार्रवाई सहित सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे. हालांकि, सूचना पर एसपी हरिमोहन शुक्ल भी भभुआ एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे और उनके द्वारा भी जांच करने तक सभी से संयम से काम लेने को कहा गया. एसपी के आश्वासन पर मौके पर मौजूद प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार सिंह ने सफाईकर्मियों को नगर पर्षद भेज दिया. एसपी के आने के बाद यह मामला शांत हुआ. इस दौरान भभुआ नगर थाना लगभग दो घंटे तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा. मामले में पता चला है कि कुछ दिन पहले महिला थाने में तैनात महिला दारोगा चंद्रप्रभा का इन्वर्टर खराब हो गया था. उसे बनाने के लिए उन्होंने अपने एक परिचित से नप के बिजली मिस्त्री संतोष रावत को बुलवाया था. इन्वर्टर बनने में देरी से महिला दारोगा कमरा खुला छोड़ दिया था और थाने चली आयी थी. इस बीच बिजली मिस्त्री इन्वर्टर नहीं बनने पर महिला दारोगा के कहे अनुसार मुंशी को बुलाकर कमरा बंद करवाया और चला गया. मारपीट का शिकार हुआ बिजली मिस्त्री ने बताया कि मंगलवार को सुबह में महिला दारोगा ने बिजली मिस्त्री को महिला थाने बुलवाया और उसपर उनके कमरे से रुपये और कान के गहने सहित पर्स चोरी का आरोप लगाते हुए उसे कमरे में बंद कर महिला दारोगा उसके साथ मारपीट करने लगी. इस दौरान वह धमकी भी देती रही कि उसे वह जेल भेजेगी. वहीं, महिला दारोगा का कहना था कि उनके पास पक्के सबूत है कि उनका पर्स बिजली मिस्त्री द्वारा ही चुराया गया है. महिला दारोगा भी अपनी बात पर अड़ी हुई थी. गौरतलब है कि महिला दारोगा चंद्रप्रभा कुछ दिन पहले तक बेलांव थाने की थानाध्यक्ष थी, लेकिन एक मामले में लापरवाही बरतने पर हाल फिलहाल एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था. =दोपहर बाद सफाईकर्मियों ने शहर की सफाई कार्य किया ठप महिला दारोगा द्वारा बिजली मिस्त्री के साथ मारपीट की घटना को लेकर आक्रोशित सफाईकर्मियों ने दोपहर बाद शहर के सफाई कार्य को ठप कर दिया और नगर पर्षद कार्यालय में बैठ गये. सफाईकर्मियों का कहना था कि जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती और दोषी पाये जाने पर महिला दारोगा पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह सभी मामले को लेकर आंदोलन करेंगे. उनका कहना था कि बिजली मिस्त्री पूरी तरह से निर्दोष है और इन्वर्टर नहीं बनने पर महिला दारोगा द्वारा वर्दी का हेकड़ी दिखाकर उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है. =दोनों तरफ से दिया गया है आवेदन इधर, इस मामले में महिला दारोगा और बिजली मैकेनिक ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन दिया है. एसडीपीओ भभुआ मनोरंजन भारती ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज आदि देखे जा रहे है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel