[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विजन ने स्टार को हराया

सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विजन ने स्टार को हराया

0
सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विजन ने स्टार को हराया

= प्लेयर ऑफ द मैच बने आदित्य ने खेली संघर्षपूर्ण पारी भभुआ सदर. कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रयोजन में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जगजीवन स्टेडियम में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ. गेंदबाजों के दबदबे वाले रोमांचक मुकाबले में विजन सीए ने स्टार सीसी को दो विकेट से पराजित किया. स्टार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.2 ओवरों में ही मात्र 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसमें संतोष ने 18 रन, ओमप्रकाश बिंद ने 15 रन और अजीत ने 14 रन बनाये. विजन सीए से सभी गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की, जिसमें सुधांशु रंजन ने 3 विकेट, निशू व प्रांजुल ने 2-2 विकेट और आदर्श पटेल व कृष कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. स्टार के दिये 84 रनों के आसान लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी विजन की टीम भी स्टार की सधी गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते हुए 20.4 ओवर में 8 विकेट गंवाकर जीत हासिल करने में कामयाब रही, जिसमें आदित्य सिंह ने संघर्षपूर्ण नाबाद 28 रन बनाये. इसके अलावा शिवम ने 24 रन का योगदान अपनी टीम की जीत में दिया. स्टार की ओर से शशीकांत वर्मा ने शानदार 3 विकेट और ओमप्रकाश बिंद व तौफीक सिद्दीकी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये. मैच में प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी आदित्य सिंह को जुझारू पारी के लिए संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया. आज शनिवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब का मुकाबला मेंटोर क्रिकेट एकेडमी से होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel