जूनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन ने आरबीएस को 26 रनों से हराया

जूनियर क्रिकेट सुपर लीग में शुक्रवार को विजन क्रिकेट एकेडमी ने आरबीएस क्रिकेट क्लब को 26 रन से हरा दिया.

By VIKASH KUMAR | January 23, 2026 5:04 PM

भभुआ सदर. महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम मोहनिया में आयोजित जूनियर क्रिकेट सुपर लीग में शुक्रवार को विजन क्रिकेट एकेडमी ने आरबीएस क्रिकेट क्लब को 26 रन से हरा दिया. सुबह विजन सीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 203 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. इसमें सिद्धार्थ कुमार ने 78 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा विकास ने 34 रन बनाये. आरबीएस की ओर से विनिश ने तीन, आशीष व अंकित ने 2-2 विकेट झटकने में कामयाब रहे. विजन की टीम 8 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी. इसमें अंकित ने 45 रन रन बनाये. विजन क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंश अरमान ने 3 विकेट विकेट प्राप्त किया. सिद्धार्थ कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गयी. आज शनिवार को एमपी काॅलेज स्टेडियम मोहनिया में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है