[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ पुलिस को सौंपा

0
ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ पुलिस को सौंपा

सबमर्सिबल तार की चोरी के मामले में एक की संलिप्तता उजागर प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र की अकोढ़ी पंचायत क्षेत्र में किसानों के सबमर्सिबल तार काटकर चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ कर बुधवार को पुलिस के हवाले कर दिया. इसमें एक आरोपित चोरी में संलिप्त पाया गया है. चोरी में संलिप्त आरोपी भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारे गांव निवासी श्याम बिहारी पासवान का पुत्र काजू पासवान बताया गया है. इस संबंध में देवकली गांव के किसान वीरेंद्र शंकर सिंह ने बताया कि काफी समय से अज्ञात चोर खेतों में लगे सबमर्सिबल पंप का तार काटकर चोरी कर ले रहे थे, जिससे परेशान किसानों ने आपसी सहयोग से निगरानी बढ़ायी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी. इसी क्रम में तीन लोगों को चोरी के संदेह में पकड़ लिया गया. साथ ही पूछताछ के दौरान चोरी की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने तीनों को मोहनिया थाना की पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अकोढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र सिंह ने बताया कि इन चोरी के कारण किसान लंबे समय से परेशान थे. ग्रामीणों को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बाइक से इलाके में घूम रहे हैं. इसके बाद उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया. क्या कहते हैं थानेदार इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये तीन लोगों में से जांच के बाद केवल एक व्यक्ति की चोरी में संलिप्तता पायी गयी है. उसकी पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी श्याम प्यारे पासवान के पुत्र काजू पासवान के रूप में हुई है. शेष दो व्यक्तियों की भूमिका चोरी में नहीं पायी गयी है. किसान वीरेंद्र शंकर सिंह के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel