[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर जीटी रोड के डायवर्सन पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर जाने से रेंग रहे वाहन

जीटी रोड के डायवर्सन पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर जाने से रेंग रहे वाहन

0
जीटी रोड के डायवर्सन पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर जाने से रेंग रहे वाहन

मोहनिया शहर. दिल्ली से कोलकाता को जाने वाले जीटी रोड पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पटना मोड़ व बरेज गांव के समीप ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाये गये डायवर्सन पिछले कई माह से ध्वस्त है. लेकिन, सड़क निर्माण कंपनी से लेकर एनएचएआइ द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं. जबकि, जर्जर डायवर्सन का आलम यह है कि प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक वाहन कीड़े-मकोड़े की तरह रेंगते हुए गुजरते हैं. इसके कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से भी वाहन चालक परेशान रहते हैं. लेकिन, इस गंभीर समस्या को लेकर एनएचएआइ व सड़क निर्माण कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मालूम हो कि पटना मोड़ व बरेज गांव के समीप सड़क पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर डायवर्सन बनाया गया है. इस डायवर्सन पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरने के कारण पिछले कई माह से डायवर्सन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. इस समय आलम यह है कि डायवर्सन पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर गये हैं, जिसके कारण प्रतिदिन बाइक चालक से लेकर इ-रिक्शा चालक गिर कर घायल होते हैं, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है. #प्रतिदिन लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान मोहनिया के पटना मोड़ के पास बनाये गये दोनों तरफ डायवर्सन ध्वस्त के कारण प्रतिदिन जाम लगता है, जिसके कारण मालवाहक वाहन से लेकर छोटे वाहन चालक परेशान रहते हैं. मालूम हो कि बरेज के पास करीब एक किलोमीटर लंबा बने डायवर्सन पर कीड़ों-मकोड़ों की तरह वाहन रेंगते है, जिसका नतीजा यह होता है कि कौड़ीराम तक लंबा वाहनों का लाइन लग जाता है. पिछले दो माह से जर्जर हो चुके डायवर्सन के ठीक करने की फजीहत सड़क निर्माण कंपनी से लेकर एनएचएआई द्वारा नहीं उठाया जा रहा है, जिसका नतीजा यह है की कभी भी बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है. # आखिर कब होगा पटना मोड़ के आरओबी का निर्माण पूरा मोहनिया के पटना मोड़ के समीप एनएच दो पर आरओबी का निर्माण कार्य कब पूरा होगा, ताकि जर्जर डायवर्सन व जाम की समस्या से निजात मिल सके. पुल निर्माण को लेकर एसडीएम द्वारा निर्माण कंपनी के अधिकारी से बात की थी, तो बताया गया था की 25 अक्तूबर तक चालू कर लिया जायेगा, लेकिन अभी तक ओवरब्रिज में काफी काम बचा है. इससे अभी आरओबी चालू होने का आसार नहीं दिख रहा है. गौरतलब है कि कई वर्ष से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है,जिसके कारण दोनों तरफ डायवर्सन बनाया गया है. यहां पिछले कई वर्ष से डायवर्सन जर्जर हो जाने से लोग परेशान हैं. #क्या कहते हैं एसडीएम# इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया जर्जर डायवर्सन की मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारी को बोला गया है, बहुत जल्द मरम्मत करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel