[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर फरार आरोपितों के घर यूपी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

फरार आरोपितों के घर यूपी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

0
फरार आरोपितों के घर यूपी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

भभुआ सदर. उत्तर प्रदेश में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपितों के हाजिर होने का इश्तेहार लेकर गुरुवार को यूपी के कैंट जीआरपी और चंदौली जिला के कंदवा थाने की पुलिस भभुआ पहुंची. मामले में वाराणसी के जीआरपी कैंट में तैनात कांस्टेबल राकेश राय ने बताया कि भभुआ शहर के वार्ड 15 निवासी नसीम इद्रीशी के बेटे समीर के खिलाफ कैंट रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में चोरी का मामला दर्ज है. घटना के बाद से ही वह फरार है, जिसके खिलाफ कोर्ट ने हाजिर होने का इश्तेहार निकाला है, जिसे आरोपित के घर पर चस्पा कर दिया गया है. साथ ही परिजनों को ताकीद किया गया है कि आरोपित को कोर्ट में हाजिर करें, नही तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. उधर, चंदौली जिले के कंदवा थाने की पुलिस भी चोरी मामले में फरार चल रहे गोराईपुर निवासी वंशु बिंद के बेटे विजय कुमार और चांद थानाक्षेत्र के चांद निवासी तेजू शर्मा के बेटे दीपक शर्मा के खिलाफ कोर्ट ने इश्तेहार निकाला है, जिसका तामिला करने के लिए कंदवा थाने के कांस्टेबल फरमान आलम भभुआ और फिर चांद थाना पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपितों के घरों पर कोर्ट में हाजिर होने का इश्तेहार चिपकाया गया है. अगर आरोपित हाजिर नहीं होते है तो फिर कोर्ट के आदेशानुसार कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel