[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कर्मनाशा नदी पुल पर दुर्घटना: दो ट्रेलरों के बीच टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर

कर्मनाशा नदी पुल पर दुर्घटना: दो ट्रेलरों के बीच टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर

0
कर्मनाशा नदी पुल पर दुर्घटना: दो ट्रेलरों के बीच टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर.

कैमूर के कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट

Kaimur News :  यूपी–बिहार बॉर्डर स्थित कर्मनाशा नदी पुल पर बुधवार की सुबह दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर जा रहा था. जैसे ही वह कर्मनाशा नदी पुल पर पहुंचा, आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे आ रहे ट्रेलर का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

चालक को निकालने में लगी मशक्कत

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रेलर से बाहर निकाला गया. घायल चालक को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि ट्रेलर की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा और भी गंभीर हो सकता था.

पुल पर यातायात प्रभावित

इस दुर्घटना के बाद पुल पर यातायात बाधित हो गया. मार्ग संकरा होने के कारण छोटे वाहन जैसे मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन तो निकल रहे थे, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही. इससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई.

Also Read : कैमूर में शादी के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, आधी रात को घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ा ले गए

Previous article परम एकादशी पर करें इस पावन व्रत कथा का पाठ, भगवान विष्णु करेंगे हर मनोकामना पूरी 
Next article Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70: ₹50,000 से कम में कौन सा फोन है बेस्ट?
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel