[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर राज्य स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे दो छात्र

राज्य स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे दो छात्र

0
राज्य स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे दो छात्र

आज श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित निबंध व क्विज प्रतियोगिता में दिखायेंगे अपना दम भभुआ नगर. आज यानी 28 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कैमूर जिले के दो मेधावी छात्र-छात्रा भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे. इस प्रतियोगिता में सोनहन विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा सोनाक्षी कुमारी व पीएम श्री प्लस टू गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चैनपुर के छात्र रितिक कुमार अपनी-अपनी विधाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं. दोनों छात्र राज्य स्तर पर कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसे लेकर जिले के शैक्षणिक जगत में उत्साह का माहौल है. गौरतलब है कि बीते दिनों शिक्षा भवन भभुआ कार्यालय में जिला स्तरीय क्विज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सोनाक्षी कुमारी व रितिक कुमार ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इन प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था, जिसके बाद दोनों छात्रों को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला. शिक्षक व छात्र पटना के लिए रवाना राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ नामित शिक्षक भी शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गये हैं. प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने छात्रों की सफलता की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि राज्य स्तर पर भी कैमूर जिले के ये प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel