[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

0
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

चैनपुर. थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित सिरसी गांव निवासी स्वर्गीय सियाराम यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव ने आवेदन में बताया है कि अपने परिवार के साथ खेत की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही लखन गुप्ता, मदन गुप्ता व अनुज साह तीनों पिता स्वर्गीय गोपी साह ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी. जब लक्ष्मण यादव ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट की आवाज सुनकर लक्ष्मण को बचाने उसकी पुत्री प्रीति कुमारी व भतीजी अंशिका कुमारी पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपित जाते-जाते केस करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. घटना के बाद घायल लक्ष्मण यादव अपने परिजनों के साथ चैनपुर थाना पहुंचा, जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर आवेदन सौंपा. आवेदन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel