[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कल तिरंगे को दी जायेगी सलामी

कल तिरंगे को दी जायेगी सलामी

0
कल तिरंगे को दी जायेगी सलामी

मुख्य समारोह स्थल जगजीवन स्टेडियम में डीएम-एसपी ने लिया जायजा भभुआ सदर. इस बार गुरुवार को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस पर जिले के अधिकारियों समेत सभी वर्ग के लोग कदमताल के साथ तिरंगे को सलामी देंगे. इसको लेकर जिलेभर में हर तरफ जोर-शोर से तैयारी चल रही है. मुख्य समारोह स्थल जगजीवन स्टेडियम में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन और रिहर्सल परेड को लेकर मंगलवार को डीएम सावन कुमार व एसपी ललित मोहन शर्मा ने जायजा लेते हुए परेड की सलामी ली. इस दौरान डीएम ने बरसात के मौसम को देखते हुए स्टेडियम में बारिश से बचाव को लेकर पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये. डीएम व एसपी के रिहर्सल परेड के निरीक्षण के दौरान एसडीएम विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. गौरतलब है कि गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कैमूर के जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जिला पदाधिकारी गुरुवार की सुबह ठीक नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. इस दौरान सुबह 8:55 पर परेड का निरीक्षण करने के बाद झंडे को सलामी दी जायेगी. इसके बाद डीएम का संबोधन होगा. साथ ही विभिन्न स्कूलों के देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस खास मौके पर डीएम व एसपी के अलावे जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे. मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति और स्वतंत्रता दिवस पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. = झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद होगा फुटबॉल मैच गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद जगजीवन स्टेडियम में मेजबान कैमूर और यूपी की फुटबॉल टीम के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया जायेगा. इस मैच से पहले जिले के अधिकारियों और खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच भी होगा. साथ ही कैमूर और यूपी का मैच दोपहर चार बजे से शुरू होगा. संध्या छह बजे लिच्छवी भवन में स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेंगे. = सुबह छह बजे निकलेगी प्रभातफेरी स्वतंत्रता दिवस के दिन की शुरुआत सुबह छह बजे प्रभातफेरी से होगी. शिक्षा विभाग की देखरेख में प्रात: छह बजे पटेल चौक से कैमूर स्तंभ तक प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा पदाधिकारी व राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं उनके जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहेंगे. नगर के चौक-चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा. बच्चों की सुरक्षा व आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा के लिए पुलिस व मेडिकल टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं प्रभातफेरी के दौरान बच्चों को नींबू-पानी पिलाने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से की जायेगी. = कब कहां होगा झंडोत्तोलन 1. 9.00 बजे- जगजीवन स्टेडियम भभुआ 2. 10.00- जिलाधिकारी कार्यालय 3. 10.05- जिला परिषद कार्यालय 4. 10.10- विकास भवन 5. 10.35- अनुमंडल कार्यालय 6. 10.45- भभुआ थाना 7. 11.00- पुलिस लाइन 8. 04.00- फुटबॉल मैच 9. 06.00- सांस्कृतिक कार्यक्रम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel