चांदनी चौक पर लगा जाम, लोग रहे परेशान

स्थानीय शहर के हृदय स्थली चांदनी चौक पर सोमवार को भी जाम लगा रहा.

By VIKASH KUMAR | January 19, 2026 4:43 PM

मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के हृदय स्थली चांदनी चौक पर सोमवार को भी जाम लगा रहा. इसके कारण लोग परेशान रहे. चौक जाम रहने से चारों ओर सर्विस सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि चांदनी चौक पर अक्सर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की समस्या आम बात हो गयी है. जबकि, चांदनी चौक पर यातायात पुलिस की तैनाती भी है, फिर भी लगभग प्रत्येक दिन जाम लग ही जाता है. सोमवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर जाम से लोग परेशान रहे और यातायात पुलिस व नगर प्रशासन को कोसते नजर आ रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है