[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर तिलक चढ़ा, लेकिन शादी के दो दिन पहले मड़वा के दिन दूल्हे की निकली अर्थी

तिलक चढ़ा, लेकिन शादी के दो दिन पहले मड़वा के दिन दूल्हे की निकली अर्थी

0
तिलक चढ़ा, लेकिन शादी के दो दिन पहले मड़वा के दिन दूल्हे की निकली अर्थी

भैरोपुर में घर के सामने टहल रहे युवक को कार ने कुचला, बनारस ले जाते समय हुई मौत छह मई को जानी थी बारात, घर में मंगल गीत गा रही थीं महिलाएं, हादसे के बाद मातम भभुआ कार्यालय. बीते एक मई को भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र सिंह के पुत्र अनंत प्रताप सिंह उर्फ अनु का तिलक समारोह बीता था. दो दिन बाद छह मई को अनंत उर्फ अनु की शादी होने वाली थी. लेकिन, इसी बीच तीन मई की रात को जब वह अपने घर के सामने दरवाजे पर सड़क किनारे टहल रहा था, तभी कार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. इस घटना ने पूरे भैरोपुर गांव सहित आसपास के गांव के लोगों को भी सदमे में ला दिया है. एक मई अनंत उर्फ अनु का तिलक चढ़ाने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था. इस बीच घर के दरवाजे पर काल बनकर आयी कार ने अनंत उर्फ अनु को मौत के नींद सुला दिया और इधर उसके परिवार में उसकी शादी की बज रही गीत लोगों की चीख पुकार व चीत्कार में बदल गयी. उक्त घटना से पूरा गांव सदमे में है. = दिनारा के भानपुर में जानी थी अनंत की बारात आगामी छह में यानी कल अनंत उर्फ अनु की बारात रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत भानपुर गांव में जाने वाली थी. इसे लेकर तैयारी जोरों पर चल रही थी. सोमवार को मड़वा का कार्यक्रम था. घर में महिलाएं शादी की खुशी में गीत व संगीत में व्यस्त थी. रात के 10 बजे घर में महिलाओं के बीच शादी को लेकर गीत व संगीत का कार्यक्रम चल रहा था. इस बीच अनंत उर्फ अनु अपने घर से बाहर दरवाजे पर टहलने के लिए निकला था. उसके घर के सामने सड़क गुजरती है, वह दरवाजे पर सड़क के किनारे टहल रहा था. इसी बीच एक कार द्वारा उसे इतनी बुरी तरह से धक्का मारा गया कि वह वहीं पर गिर गया, उसे दुर्घटना में जख्मी होते देख गांव के लोग दौड़ पड़े, लेकिन इस बीच धक्का मारने वाला कार सवार कार लेकर फरार हो गया. इधर, जख्मी स्थिति में अनंत उर्फ अनु को तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख तत्काल उसे बनारस रेफर कर दिया. परिवार के लोग उसे तुरंत बनारस लेकर रवाना हो गये. लेकिन जब तक बनारस ट्राॅमा सेंटर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बनारस ट्राॅमा सेंटर में पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. = शादी की खुशियां मातम में बदली उक्त घटना के बाद अनंत उर्फ अनु के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. जो महिलाएं शादी की खुशी में गीत संगीत में व्यस्त थी. वहां चीख पुकार व चीत्कार मच गया. गांव के लोगों ने बताया अनंत चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी थी. अनंत दो भाइयों में बड़ा था. उसका एक छोटा भाई रोशन कुमार है. अनंत की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता-पिता से लेकर पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में शादी की तैयारी को देखकर परिवार वालों की स्थिति और खराब हो जा रही है. बनारस ट्राॅमा सेंटर में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद अनंत का पोस्टमार्टम भी बनारस में ही कराया गया. पूरे गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel