[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर पटेल चौक के समीप बाइक की डिक्की से उचक्के ले उड़े 4.34 लाख रुपये

पटेल चौक के समीप बाइक की डिक्की से उचक्के ले उड़े 4.34 लाख रुपये

0
पटेल चौक के समीप बाइक की डिक्की से उचक्के ले उड़े 4.34 लाख रुपये

एसबीआइ से रुपये निकालकर दही लेने रुके व्यवसायी को उचक्कों ने बनाया निशाना शहर के खराब सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस की बढ़ायीं मुश्किलें, छापेमारी जारी भभुआ सदर. मंगलवार को उचक्कों ने एक सनसनीखेज घटनाक्रम को अंजाम देते हुए भभुआ शहर के पटेल चौक के समीप खड़ी गल्ला व्यवसायी की बाइक की डिक्की से 4 लाख 34 हजार रुपये ले उड़े. घटना के बाद आननफानन में पीड़ित गल्ला व्यवसायी चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा करवंदिया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद के बेटे राकेश कुमार नगर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. गल्ला व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को एक किसान को देने के लिए भभुआ स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा से 4 लाख 34 हजार रुपये निकालने आया था. बैंक से रुपये निकालकर वह नीचे आया और रुपये को उसने बाइक की डिक्की में रख दिया. डिक्की में रुपये रखने के बाद वह वापस हाटा लौट रहा था. इसी दौरान दोपहर 12 बजे वह पटेल चौक पर रुककर एक डेयरी दुकान से दही लेने लगा. इसी बीच बाइक सवार उचक्के आये और उसकी डिक्की को खोलकर उसमें रखा रुपये लेकर भाग निकले. हालांकि, इस बीच शक होने पर उसने मुड़कर देखा तो उचक्के उसकी बाइक से रुपये निकालकर भगवानपुर रोड की ओर भागते दिखे. इस दौरान उसने शोर मचाते हुए रुपये लेकर भाग रहे बाइक सवार उचक्कों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक उचक्के रुपये लेकर भाग निकले थे. इधर, घटना के बाद पुलिस हरकत में आयी और जब नगर थाने में बनाये गये शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज देखना चाहा, तो पता चला कि नगर पर्षद की ओर से लगाये गये शहर के अधिकतर सीसीटीवी खराब है. कैमरे बंद रहने से पुलिस को तत्काल फुटेज नहीं मिल पाया. इसके बाद नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर थाना के एएसआइ संजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पीड़ित गल्ला व्यवसायी के साथ भगवानपुर की ओर छापेमारी के निकल गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel