[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर चांद बाजार में चोरों का आतंक, छह इ-रिक्शा की बैटरी चोरी

चांद बाजार में चोरों का आतंक, छह इ-रिक्शा की बैटरी चोरी

0
चांद बाजार में चोरों का आतंक, छह इ-रिक्शा की बैटरी चोरी
सांकेतिक तस्वीर

चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल रात एक बजे चोरों ने दिया बड़ी चोरी की घटना को अंजाम चांद. चांद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. विगत दिनों चांद बाजार में लगातार कई छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हुई, लेकिन अब तक किसी का भी उद्भेदन नहीं हो सका है. इसी क्रम में गुरुवार की रात चोरों ने चांद बाजार में एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. गुरुवार की रात करीब एक बजे चांद-धरौली सड़क के किनारे अपने दरवाजे पर लगाये गये इ-रिक्शा को चोरों ने करीब 100 मीटर उत्तर दिशा की ओर ले जाकर छह इ-रिक्शा की बैटरी खोलकर ले गये. घटना की सूचना मिलते ही रात करीब 2.30 बजे इ-रिक्शा मालिक व स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हुए और इसकी सूचना चांद थाना को दी गयी. इस चोरी की घटना से दुकानदारों व वाहन मालिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है. चोरी की चपेट में आये इ-रिक्शा मालिकों में अवधेश गुप्ता, सुदेशी, सुनील साह, सत्येंद्र चौधरी, बूटन व हीरा कुमार गुप्ता शामिल हैं. बताया गया कि अवधेश गुप्ता, सुदेशी व सुनील साह का इ-रिक्शा एक जगह खड़ा था, जबकि सत्येंद्र चौधरी व बूटन का इ-रिक्शा एक स्थान पर व हीरा कुमार गुप्ता का इ-रिक्शा कबाड़ दुकान के सामने खड़ा था. सभी इ-रिक्शा पास-पास ही लगे थे. इ-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले इन लोगों के सामने अब परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई व अन्य जरूरतें पूरी करने की गंभीर समस्या खड़ी हो गयी है, जिसको लेकर वे काफी परेशान हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच -रिक्शा की बैटरी चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा बबलू सिंह, चांद बाजार व धरौली पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. बबलू सिंह के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में 1 बजकर 2 मिनट 17 सेकेंड पर एक इ-रिक्शा सड़क पर जाते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद 1 बजकर 2 मिनट 26 सेकेंड व 1 बजकर 2 मिनट 50 सेकेंड पर अन्य इ-रिक्शा जाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद भारतमाला परियोजना निर्माण के लिए मिट्टी ले जाते ट्रक लगातार गुजरते दिख रहे हैं. आशंका जतायी जा रही है कि अन्य तीन इ-रिक्शा को भी उसी क्रम में चोर ले गये होंगे. चोरी की घटना की खबर सुबह होते ही पूरे बाजार में फैल गयी. मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गये और तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए एक जगह खड़े इ-रिक्शा को देखकर हैरान दिखे. इस संबंध में पूछे जाने पर चांद थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel