[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : सर, विद्यालय आने-जाने के दौरान मनचले फेंकते हैं पत्थर, करते हैं बोलबाजी

Kaimur News : सर, विद्यालय आने-जाने के दौरान मनचले फेंकते हैं पत्थर, करते हैं बोलबाजी

0
Kaimur News : सर, विद्यालय आने-जाने के दौरान मनचले फेंकते हैं पत्थर, करते हैं बोलबाजी
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ नगर. डीपीओ अंकल विद्यालय आने-जाने के दौरान रास्ते में व विद्यालय के मुख्य दरवाजे तक मनचले पत्थर फेंकते हैं और बोलबाजी करते हैं. मनचलों के बोलबाजी से हम सभी छात्राएं परेशान हो गये हैं. अभिभावक व गुरुजी से शिकायत करने के बाद अभिभावक एक-दो रोज स्कूल आते हैं तो मनचले दिखाई नहीं पड़ते, लेकिन अगले ही दिन फिर से मनचलों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है. अगर इन लोगों से निजात नहीं मिली, तो हाइस्कूल व इंटर में पढ़ने वाली छात्राओं का विद्यालय आना-जाना मुश्किल हो जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित भेकास विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन से छात्राओं ने गुहार लगाते हुए कहीं. इतना ही नहीं छात्राओं ने कहा कि इंटरवल के समय भी अगर विद्यालय से हम लोग बाहर जाते हैं, तो मनचलों की स्थिति यही रहती है, सुबह से शाम तक मनचले विद्यालय के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं. इधर, छात्रों द्वारा शिकायत किये जाने पर तत्काल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए इसकी सूचना भभुआ थानेदार को देते हुए 112 नंबर पर कॉल किया. इधर, कॉल होते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गयी और विद्यालय के इर्द-गिर्द घूम रहे तीन मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी, जहां सभी से पुलिस पूछताछ में जुट गयी है. गौरतलब है कि यह हाल केवल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेकास का ही नहीं है, भभुआ शहर में स्थित गर्ल्स हाइस्कूल, शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय, अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय सहित अन्य कॉलेज व हाइस्कूल की छात्राएं भी कई बार शिकायत कर चुकी हैं. बोले अधिकारी इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने बताया विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा शिकायत की गयी थी कि भेकास गांव व सिकठी गांव के कई मनचले विद्यालय के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं. छात्राओं द्वारा शिकायत किये जाने के बाद तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस को बुलाया गया, साथ ही मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी द्वारा तीन मनचलों को हिरासत में लेते हुए इधर-उधर घूम रहे अन्य मनचलों को डांट फटकार लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel