[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर रामगढ़ में मां गंगा को लाने में कोई पेच नहीं, यूपी व बिहार सरकार दोनों सहमत : अशोक

रामगढ़ में मां गंगा को लाने में कोई पेच नहीं, यूपी व बिहार सरकार दोनों सहमत : अशोक

0
रामगढ़ में मां गंगा को लाने में कोई पेच नहीं, यूपी व बिहार सरकार दोनों सहमत : अशोक

फोटो 2 सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक अशोक सिंह, 3 नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार # बीजेपी के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल # वाराणसी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का जीता दिल नुआंव. कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामकरपूर धाम पर बीजेपी के होली मिलन समारोह में जमकर गुलाल उड़े. वाराणसी से आये कलाकारों ने दर्शकों के बीच एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम का आगाज वैदिक मंत्रों के साथ वाराणसी से आये कलाकारों द्वारा गंगा आरती से किया गया. वहीं, वाराणसी से आये कलाकार अजय पांडेय के होली गीत पनिया लाले लाल, ए गौरा हमरो के चाही ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. इस दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने समारोह में आये सभी कार्यकर्ताओं के माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानते हैं. पिछले चुनाव से पहले देवहलिया के होली मिलन समारोह के दौरान हमने मंच से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मां गंगा को लाने का वादा किया था. चुनाव बीता व 528 करोड़ की लागत से गंगा उद्भव योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जमानिया से ककरैत पंप कैनाल तक योजना की मंजूरी से लेकर टेंडर हो चुका है, किंतु इसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा इसे झूठ व मिथ्या बताया गया. जबकि, कुछ लोगों ने कुछ दिनों पहले भी इसमें पेच होने का हवाला दिया था, किंतु आज मैं आपको आश्वस्त करता हूँ, अशोक हर पेच को खोलना जानता है. उक्त योजना में कोई पेच नहीं है, यूपी व बिहार दोनों राज्यों की सरकार से सहमति मिल चुकी है. विधानसभा सत्र के दौरान कुछ कागजी कार्रवाई होनी बाकी है, बहुत जल्द उसे भी पूरा करते हुए कार्य शुरू करा दिया जायेगा. इस दौरान कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनंजय सिंह उर्फ सोनू राय ने किया. मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, जिला पर्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्वनी चौबे, मुखिया जयप्रकाश राय, बबलू राय, रिंकू राय, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, जिले के अग्रणी व्यवसायी तरुण सिंह, टिंकू राय सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel