मोबाइल को लेकर डांट से नाराज युवती ने कीटनाशक खाया
KAIMUR NEWS.चैनपुर प्रखंड के बिउर गांव में बुधवार को मोबाइल को लेकर मां की डांट से नाराज एक युवती ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना बुधवार करीब दो बजे की बतायी जाती है.
By VIKASH KUMAR |
January 28, 2026 6:44 PM
भभुआ सदर.
चैनपुर प्रखंड के बिउर गांव में बुधवार को मोबाइल को लेकर मां की डांट से नाराज एक युवती ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना बुधवार करीब दो बजे की बतायी जाती है. कीटनाशक का सेवन करने वाली युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव निवासी मकोरधन बिंद की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गयी है.परिजनों ने बताया कि निशा घर पर मोबाइल चला रही थी, इसी बात को लेकर मां ने उसे डांट-फटकार लगायी थी. गुस्से में आकर युवती ने कीटनाशक दवा खा ली. कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल में युवती का इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भभुआ थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची व परिजनों से पूछताछ की. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है....
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:30 AM
July 7, 2026 6:20 AM
July 7, 2026 6:15 AM
July 7, 2026 6:10 AM
July 6, 2026 9:29 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 6, 2026 9:43 PM
July 6, 2026 4:39 PM
July 6, 2026 3:02 PM
July 6, 2026 4:17 PM
