मानस सरस्वती विद्या मंदिर में शान से लहराया तिरंगा

मानस सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को पूरे आन-बान-शान के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया.

By VIKASH KUMAR | January 27, 2026 3:44 PM

मोहनिया शहर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानस सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को पूरे आन-बान-शान के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया. इसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों व अतिथियों ने तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी. प्रांतीय व क्षेत्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा नवम के छात्र मृत्युंजय कुमार उपाध्याय को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर बच्चन सिंह, सचिव रीता देवी, सदस्य रमेश कुमार, सोनी जायसवाल व वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे. इसके अलावा समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीतारमण पांडेय, जिला संघ चालक धीरेंद्र बहादुर सिंह, नगर विस्तारक शुभम कुमार, मोहन सेठ, पूर्व आचार्य, पूर्व छात्र-छात्राएं तथा नगर के कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल रहे.