[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां-बाप और बहन को पीटा, पिता की हालत गंभीर

बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां-बाप और बहन को पीटा, पिता की हालत गंभीर

0
बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां-बाप और बहन को पीटा, पिता की हालत गंभीर

सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा गांव का मामला, पिता हायर सेंटर रेफर

प्रतिनिधि, भभुआ सदर.

बुधवार को सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा गांव में एक बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता और बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बुरी तरह से पिटाई के बाद बुजुर्ग मां-बाप और बहन को घायल अवस्था में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सक इलाज कर रहे हैं. घायलों में थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी नागेंद्र शाह और उसकी पत्नी मनसा गुप्ता व बेटी रिमझिम कुमारी बतायी जाती है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं इलाज के बाद गंभीर रूप से जख्मी नागेंद्र साह को बेहतर इलाज के लिए डॉ कमलेश ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में बेटे और बहू के हाथों पिटाई का शिकार हुई घायल मनसा गुप्ता ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से अपने पति नागेंद्र शाह और बेटी रिमझिम के साथ उत्तर प्रदेश के अनपरा में रहती आ रही है. जहां उसके पति प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. उसकी बेटी की सितंबर महीने में परीक्षा थी इसके लिए वह पति व बेटी के साथ अपने गांव सैथा आयी हुई थी, लेकिन जब से वह लोग अपने गांव आये हैं, तब से ही उसका बेटा विक्की गुप्ता व बहू फूलमती देवी उनके साथ गाली गलौज और प्रताड़ित कर रहे थे. बुधवार सुबह घर में विवाद हुआ और इसके बाद उसके बेटे व बहू लाठी डंडे लेकर आये और उन्हें बुरी तरह से मारने पीटने लगे. इसके बाद जब सभी लोग घायल हो गये, तो उन्हें बेटे व बहू ने घर से बाहर निकाल दिया. घायल महिला ने बताया कि उसका अपना बेटा और बहू कहते हैं कि आपलोगों का यहां अब कुछ नहीं है और आप जहां रहते हैं वहीं जाइये. मारपीट की इस घटना में नागेंद्र शाह का सिर फट गया है, जबकि मनसा गुप्ता का हाथ टूट गया है और कई जगह चोट लगी है. रिमझिम कुमारी भी घायल हो गयी है. इस मारपीट की घटना की सूचना सोनहन थाना पुलिस को दे दी गयी है, वहीं सोनहन थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel