[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सारथी एप से मिलेगा मतदान केंद्रों का लोकेशन, वोट देने पहुंचना होगा आसान

सारथी एप से मिलेगा मतदान केंद्रों का लोकेशन, वोट देने पहुंचना होगा आसान

0
सारथी एप से मिलेगा मतदान केंद्रों का लोकेशन, वोट देने पहुंचना होगा आसान
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ सदर. आज मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में गूगल भी सहयोग करेगा. इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा सारथी ऐप की व्यवस्था की गयी है. मतदाता जैसे ही सारथी एप में अपना इपिक नंबर डालेंगे, मतदान केंद्र के नाम के साथ उसका पूरा गूगल लोकेशन सामने आ जायेगा. इस गूगल लोकेशन से आसानी से मतदाता अपने अपने मतदान केंद्र तक पहुंच जायेंगे. वैसे मतदाताओं को इस व्यवस्था से काफी सहूलियत होगी, जो गांव में नहीं रहते हैं और मतदान करने घर आ रहे हैं. गांव में नहीं रहने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने का सही रास्ता पता नहीं होता है. लेकिन, अब वैसे मतदाताओं को आज चुनाव आयोग का सारथी एप रास्ता बतायेगा, जिसके माध्यम से गाड़ी तथा पैदल दोनों तरह के रास्ते आसानी से पता चल जायेंगे. परिणाम स्वरूप मतदाता अपने निर्धारित मतदान केंद्र तक सुगमता से पहुंच सकेंगे. दरअसल, इस बार इंटरनेट सुविधा का भरपूर उपयोग मतदान की प्रक्रिया को सहज और सुगम बनाने को लेकर किया जा रहा है. इसके लिए चुनाव आयोग ने जीपीएस युक्त कंट्रोल रूम जिला तथा विधानसभा स्तर पर बनाया है. इस कंट्रोल रूम में लाइव पूरी जानकारी उपलब्ध होती रहेगी, जिसके कारण जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी भी मतदान केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किया जा सके. जिला या विधानसभा का कंट्रोल रूम सीधे तौर पर पटना और दिल्ली से भी जुड़ा रहेगा, यानी आज पटना व दिल्ली में बैठे चुनाव आयोग के अधिकारी भी पूरी स्थिति की जानकारी लाइव लेते रहेंगे. इस व्यवस्था से चुनाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ-साथ आवश्यक जरूरत के हिसाब से कार्रवाई में काफी सहूलियत होगी. इसके अलावा बुजुर्ग या शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाताओं के लिए सुविधा एप की व्यवस्था की गयी है. इस एप में आवेदन करने वाले मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र और पुनः घर तक पहुंचाने की व्यवस्था चुनाव आयोग द्वारा की जायेगी. इस तरह से इस बार चुनाव में इंटरनेट तथा इंटरनेट मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है. इससे मतदाताओं के साथ- साथ चुनाव से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मियों को भी काफी सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel