[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर रैयतों ने सर्वे अमीन पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

रैयतों ने सर्वे अमीन पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

0
रैयतों ने सर्वे अमीन पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

रैयतों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग, कानूनगो ने दिया जांच का आश्वासन भगवानपुर. सोमवार की दोपहर स्थानीय प्रखंड की रामगढ़ पंचायत अंतर्गत चुआं मौजा (चुआं-बजडिहवां) के करीब आधा दर्जन रैयत प्रखंड मुख्यालय स्थित कानूनगो कार्यालय पहुंचे. यहां उपस्थित विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मधु मिलन वर्मा से मिलकर चुआं मौजा के सर्वे अमीन सनीश कुमार पर सर्वे कार्य के एवज में पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया. इस दौरान रैयतों द्वारा अमीन के फोन पर रिश्वत मांगने संबंधी ऑडियो क्लिप भी कानूनगो को सुनाया गया. इस पर विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मधु मिलन वर्मा ने रैयतों से लिखित शिकायत देने को कहा और आश्वासन दिया कि आरोपित अमीन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. शिकायत करने वाले रैयतों में सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र राठौर, सीताराम बिंद व राकेश कुमार सहित अन्य शामिल हैं. कानूनगो कार्यालय पहुंचे रैयतों ने कहा कि सरकार द्वारा सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया गया है, बावजूद इसके चुआं मौजा के सर्वे अमीन द्वारा पैसे की मांग की जा रही है. रैयतों ने जिलाधिकारी से संबंधित अमीन को सेवा से मुक्त करने की मांग की है, ताकि सर्वे का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो सके. इस संबंध में विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मधु मिलन वर्मा ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आरोपी अमीन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel