[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर खर्च का ब्योरा नहीं देने और मनमानी पर नगर पर्षद की बैठक रही हंगामेदार

खर्च का ब्योरा नहीं देने और मनमानी पर नगर पर्षद की बैठक रही हंगामेदार

0
खर्च का ब्योरा नहीं देने और मनमानी पर नगर पर्षद की बैठक रही हंगामेदार

फोटो 14 नगर पर्षद भभुआ = नगर पर्षद की सामान्य बैठक में पहली बार सांसद व विधायक हुए शामिल = सांसद ने वार्ड पार्षदों की सहमति से ही नगर में योजनाओं को कराने का दिया निर्देश पार्षदों ने लगाया उपेक्षा का आरोप, अधिकारियों को समन्वय का निर्देश भभुआ सदर. शनिवार को नगर पर्षद की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. लगभग सात माह बाद हुई सामान्य बैठक के दौरान पहली बार स्थानीय सांसद मनोज कुमार और भभुआ विधायक भरत बिंद भी उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता नगर पर्षद सभापति विकास तिवारी ने की. मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, उप सभापति रविता पटेल मौजूद रहे. बैठक में नगर पर्षद क्षेत्र के वार्डों में कराये जानेवाले योजनाओं व कार्यों के खर्च का ब्योरा नहीं देने, सात महीने बाद बैठक करने और मनमानी पर पार्षदों ने हंगामा मचाया. हालांकि, बैठक का संचालन कर रहे स्थानीय सांसद ने हंगामा कर रहे पार्षदों को शांत कराया और सभी को बारी बारी से अपने वार्ड की समस्याओं को बताने को कहा गया. इसके बाद सभी वार्ड सदस्यों ने नगर पर्षद में लेखा जोखा में मनमानी सहित उनके वार्ड में आ रही समस्याओं पर अपनी बात रखी. वार्ड पार्षद परमानंद केसरी का कहना था कि नगर पर्षद के मनमानी और लूट-खसोट का विरोध करने पर उनके वार्ड में किसी भी योजना का कार्य नहीं कराया जा रहा है और ना ही उनकी कोई बात सुनी जा रही है. यहां तक कि नप पदाधिकारी ने उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया है. वहीं, पार्षद प्रमोद पाठक का कहना था कि उनके वार्ड में कई काम अधूरे पड़े हुए है जो नहीं कराया जा रहा है. मद वार खर्च का ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा है. पार्षद मनिंद्र कुमार ने कहा कि उनके वार्ड में चमनलाल तालाब की चहारदीवारी तो करा दिया गया, लेकिन तालाब पर बने स्थायी अतिक्रमण को यथावत छोड़ दिया गया. इसके लिए उन्होंने कई बार लिखित रूप से शिकायत दर्ज करायी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उधर, वार्ड संख्या सात के पार्षद मनोज कुमार सिंह और वार्ड 13 के पार्षद उत्तम चौरसिया ने सामान्य बैठक में लिए जानेवाले निर्णयों पर त्वरित काम शुरू करने को कहा. उन्होंने भी अपने अपने वार्ड में नाली गली की योजनाओं के अधूरी रखने का आरोप लगाया. वार्ड 11 की महिला पार्षद प्रीति कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में नाली गली का कोई काम नहीं कराया गया है, जिसके चलते वार्डवासी उन्हें कोसते रहते हैं. कई गली में सड़क नहीं होने से जलजमाव की समस्या सालों भर रह रही है, लेकिन उनका निदान नहीं किया जाता है, बल्कि उनके दिये आवेदनों की अनदेखी की जा रही है. बैठक में एकता चौक पर बन रहे सेल्फी पॉइंट और पिंक टॉयलेट आदि के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाये गये. = आपसी समन्वय से करें शहरी योजनाओं पर काम बैठक का संचालन कर रहे स्थानीय सांसद मनोज कुमार ने कहा कि नगर पर्षद में जो भी कार्य कराये जा रहे है या काराये जानेवाले हैं, उनमें पार्षदों की सहमति और जानकारी जरूर होनी चाहिए. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को नगर क्षेत्र में कराये जानेवाली योजनाओं की जानकारी पार्षदों को देने का निर्देश दिया. उन्होंने पूर्व के लिये गये बैठक के एजेंडों को पार्षदों का वाट्सएप ग्रुप बना उसमें भेजने को कहा. वहीं, विधायक भरत बिंद ने बैठक में अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की सुनने और उनके निर्देशों पर शहरी योजनाओं का कार्य कराने का निर्देश दिया. = साइनेज बोर्ड लगाने के लिए स्थल चयन पर हुई चर्चा शनिवार को नगर पर्षद में आयोजित सामान्य बैठक के दौरान गत बैठक की संपुष्टि की गयी. इसके अलावा साइनेज बोर्ड लगाने के लिए प्रति वार्ड अधिकतम दस स्थानों पर स्थल चयन करने, आंतरिक स्रोत से हाई मास्ट लाइट क्रय करने, 1100 लीटर का बड़ा डस्टबिन खरीदने व स्थल चयन करने पर विचार, यूजर चार्ज हटाने आदि पर चर्चा की गयी. इस दौरान बैठक में अधिकतर पार्षद उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel