[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर तीखी धूप और तेज गर्म हवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

तीखी धूप और तेज गर्म हवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
तीखी धूप और तेज गर्म हवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

11 से चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह, बच्चों व बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल आशा को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का दिया गया निर्देश भभुआ सदर. प्राकृतिक हलचलों और आंधी-पानी के बावजूद दिन में तीखी धूप और तेज गर्म हवा का दौर जारी है. इसलिए यह समय बेहद सावधान रहने का है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परहेज की जरूरत है. लगातार चल रही तेज गर्म हवाओं और पड़ रही तीखी धूप को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल ने सभी आशा और आशा फैसिलेटर को इस संबंध में घर-घर जाकर व सामुदायिक बैठक कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण लू चल रही है. सभी आशा अपने गांव अथवा पोषक क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों और वृद्धों को दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दें. अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया है कि अगर घर से निकलना आवश्यक हो, तो गमछा या छाता का प्रयोग करें. खाली पेट किसी भी हालत में घर से बाहर नहीं निकलें. बच्चों को बुखार होने पर अविलंब अस्पताल में भर्ती कराना है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि धूप में जाने के पश्चात यदि किसी व्यक्ति को सिर दर्द या शरीर दर्द हो, तो वे तुरंत ओआरएस के घोल का सेवन करें. दरअसल, इस बार गर्मी शुरू होने के साथ ही मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने मई की गर्माहट का एहसास करा दिया है. दिन के दस बजने के बाद ही हवा की रफ्तार बढ़ जा रही है और हवा का मिजाज गर्म होने लग रहा है. सांख्यिकी विभाग के अनुसार, इस वर्ष भीषण गर्मी और लू चलने का पूर्वानुमान जताया गया है. आने वाले दिनों में गर्मी और भी विकराल रूप ले सकती है, जिसके लिये विभाग द्वारा तैयारियां की गयी हैं. =घर से निकलने में इन बातों का ख्याल जरूरी -दिन के 11 बजे से चार बजे तक घर से बाहर निकलने से करें परहेज -पूरा बदन ढका कपड़ा पहन कर ही बाहर निकलें -भूखे पेट घर से बाहर नहीं निकलें -भोजन में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ा दें -अधिक से अधिक पानी पीए ——————-तापमान के साथ गर्म हवा बढ़ायेगी गर्मी कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अमित कुमार के अनुसार आगामी 10 दिन तक अधिकतम तापमान 40 से 41 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. फिलहाल अगले सप्ताह तक हर दिन गर्मी बढ़ेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel