मुसहर समाज में पढ़े-लिखे को सरकार दे रोजगार

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भारतीय मुसहर भुइयां परिवार संघ के तत्वावधान में रामपुर मुसहर भुइयां संघ ने प्रखंड स्तरीय बैठक की गयी.

By VIKASH KUMAR | February 12, 2026 3:55 PM

रामपुर. स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भारतीय मुसहर भुइयां परिवार संघ के तत्वावधान में रामपुर मुसहर भुइयां संघ ने प्रखंड स्तरीय बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिहर मुसहर ने की. संचालन जिला महासचिव वशिष्ठ मुसहर ने किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, भूमिहीन परिवार, स्वास्थ्य, रोजगार, बाल विवाह, नशा मुक्ति, बाल श्रम पर रोक सहित बिहार सरकार की चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का मुसहर परिवार को जानकारी देने की बात प्रवक्ता द्वारा कही गयी. बैठक मे सरकार से मुख्य मांग रखी गयी. मुसहर समाज में पढ़े-लिखे को सरकार रोजगार दे, वर्गीकरण की मांग करते हुए भुइयां भूमिहीन परिवारों को पांच डिसिमल जमीन सरकार दे, राशन कार्ड व स्वास्थ्य कार्ड सरकार द्वारा कैंप लगाकर बनवाया जाये सहित कई मुद्दों पर सरकार से मांग की. मौके पर दर्जनों महिला पुरुष मुसहर समाज के लोग शामिल थे.