[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर शीतलहर से बचाव के लिए जिले को मिले छह लाख रुपये

शीतलहर से बचाव के लिए जिले को मिले छह लाख रुपये

0
शीतलहर से बचाव के लिए जिले को मिले छह लाख रुपये
सांकेतिक तस्वीर

सभी प्रखंडों में चिह्नित स्थानों पर जलेंगे अलाव, 300000 रुपये आवंटित प्रखंडों में अलाव व्यवस्था तेज, राशि के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई भभुआ नगर. कैमूर जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत कार्यों को तेज कर दिया है. शीतलहर से आमजन, विशेषकर गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को बचाने के लिए जिले को 6,00,000 रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी है. इनमें से अब तक 3,00,000 रुपये विभिन्न प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था के लिए आवंटित किये जा चुके हैं, शेष राशि भी आवश्यकता के अनुसार जल्द ही जारी किया जायेगा. इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने बताया कि शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए यह राशि सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारियों को दी गयी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में अंचलाधिकारी द्वारा चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके. साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था की फोटोग्राफ भी विभाग को भेजनी अनिवार्य होगी. जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी अंचलाधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर संतुष्ट होने के बाद ही आवंटित राशि का उपयोग करेंगे. यह राशि केवल अलाव जलाने के मद में ही खर्च की जायेगी. किसी अन्य मद में राशि के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. = अलाव जलाने की होगी स्थलीय जांच अलाव की व्यवस्था को लेकर सत्यापन की भी व्यवस्था की गयी है. मोहनिया क्षेत्र में अंचलाधिकारी द्वारा चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने के कार्य का सत्यापन नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी करेंगे. भभुआ क्षेत्र में अंचलाधिकारी भभुआ द्वारा अलाव जलाने के कार्य का सत्यापन नगर पर्षद भभुआ के कार्यपालक पदाधिकारी करेंगे. अन्य प्रखंडों में अंचलाधिकारी द्वारा चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने के कार्य का सत्यापन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा. =प्रखंडों में अब तक दिये गये हैं तीन लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अब तक प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था के लिए 3,00,000 रुपये आवंटित किये जा चुके हैं. साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चिह्नित सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था करायी जाये, क्योंकि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. = अलाव के लिए प्रखंडवार दी गयी राशि भभुआ – 35,000 भगवानपुर – 25,000 चांद – 25,000 चैनपुर – 30,000 रामपुर – 20,000 अधौरा – 20,000 मोहनिया – 35,000 रामगढ़ – 30,000 नुआंव – 25,000 कुदरा – 30,000 दुर्गावती – 25,000

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel