[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर आज से जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, लगभग 847 खिलाड़ी होंगे शामिल

आज से जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, लगभग 847 खिलाड़ी होंगे शामिल

0
आज से जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, लगभग 847 खिलाड़ी होंगे शामिल
सांकेतिक तस्वीर

10 से 13 अगस्त तक सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय खेल मैदान में होगी प्रतियोगिता

डीएम करेंगे खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

प्रतिनिधि, भभुआ नगर.

शिक्षा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मशाल-2025 जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन आज यानी 10 से 13 अगस्त तक सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 847 खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सुनील कुमार करेंगे. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर उन्हें राज्यस्तरीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है. प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग के लगभग 847 बालक-बालिका शामिल होंगे. दरअसल बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा, खोज प्रतियोगिता ”मशाल” का आयोजन किया गया. इस महत्वाकांक्षी अभियान में जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 12000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर सीआरसी व प्रखंड होते हुए जिला स्तर पर आयोजित हो रहा है. प्रखंड स्तर पर बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे. राज्य खेल प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, एससीइआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है.

14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में खोजी जा रही प्रतिभा

गौरतलब है कि ”मशाल” प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य 14 और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं में छिपी खेल प्रतिभा को खोजना है, इसमें एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, बॉल थ्रो), कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबाल जैसी खेल विधाएं शामिल हैं. प्रतियोगिता पांच स्तरों पर आयोजित की जा रही है, प्रत्येक चरण में चयनित खिलाड़ी अगले स्तर के लिए क्वालिफाई करेंगे.

एक प्रखंड से 77 खिलाड़ियों का हुआ चयन

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रखंड से 77 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले हैं. प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे.

खिलाड़ियों के अवासन की भी है व्यवस्था

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए अवासन की भी व्यवस्था की गयी है. बालक खिलाड़ियों के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय व बालिका वर्ग के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय में रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गयी है.

बोले अधिकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापकों व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि समय से प्रखंड स्तर पर बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ी व प्रखंड के बैनर के साथ खेल मैदान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel