[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर नामांकन के जोश में शहर जाम, पब्लिक परेशान

नामांकन के जोश में शहर जाम, पब्लिक परेशान

0
नामांकन के जोश में शहर जाम, पब्लिक परेशान
सांकेतिक तस्वीर

फोटो 8 यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस विभाग की तैयारी आयी बेबस नजर विस चुनाव के नामांकन को लेकर दिनभर शहर में रुक-रुक कर लगता रहा जाम = भभुआ व चैनपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन के चलते कचहरी पर उमड़ी भीड़ भभुआ सदर. विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में भभुआ और चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भभुआ अनुमंडल व डीसीएलआर कार्यालय में प्रत्याशियों के हो रहे नामांकन के दौरान उमड़े जोश के चलते शनिवार को पूरा शहर जाम के झाम में फंसा रहा. इस दौरान पूरे दिन शहर के सभी सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं, तो लोगों खासकर पैदल चलने वाले बच्चों व महिलाओं को गंतव्य तक आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शनिवार को भभुआ व चैनपुर विस सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जब अपने समर्थकों के साथ सड़क पर निकले, तो सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गयी. खासकर, कचहरी रोड व एकता चौक से पश्चिम बाजार पूरब पोखरा तक भीषण जाम की चपेट में रहा. इधर,नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़ की वजह से इसका खामियाजा आम शहरियों सहित ग्रामीण इलाकों से आनेवाले लोगों को भुगतना पड़ा. नेताओं और उनके समर्थकों की भीड़ के चलते सड़क पर लगे भीषण जाम से शहर के कचहरी रोड से लेकर एकता चौक व जिला समाहरणालय के आस पास से गुजरने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी. दोपहर एक बजे तो शहर की हालात यह हो गयी कि वाहन सवारों को चौक चौराहों खासकर कचहरी और पुराने मंडल कारा के समीप लगे बेतरतीब जाम से दो चार होना पड़ा और जाम से निकलने में भी उन्हें 15-20 मिनट से अधिक का समय लग गया. = 11.30 बजे के बाद जाम की समस्या बढ़ी विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दौरान शनिवार को भभुआ और चैनपुर विधानसभा सीट से जनसुराज, बहुजन समाज पार्टी, भाजपा और राजद प्रत्याशियों के साथ ही भारी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी. लेकिन, दोपहर 11.30 बजे के बाद जाम की समस्या और बढ़ गयी. यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से की गयी तैयारियां भी समर्थकों के जुलूस और सड़क पर उतरी भीड़ के कारण बेबस नजर आयी. इस दौरान लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कचहरी रोड और समाहरणालय की ओर जाने वाले सड़क रूट को बदलने में ही अपनी भलाई समझी. =नामांकन के दौरान खूब हुईं चुनावी चर्चाएं शनिवार को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल कराने के लिए आये समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल नजर आया. इस दौरान कई समर्थक मौके पर मिलने वाले मतदाताओं से ध्यान रखने को लेकर अपील भी करते रहे. नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए आने वाले समर्थकों के बीच चुनावी चर्चाओं का दौर भी जारी रहा. प्रत्याशी को नामांकन पत्र भरने के लिए कक्ष में भेजने के बाद बाहर बैठे व खड़े समर्थकों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा चलती रही और उम्मीदवारों के साथ उमड़े भीड़ को देखकर पक्ष विपक्ष के वोट का आकलन करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel