मारपीट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नौ में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.
By VIKASH KUMAR |
March 9, 2026 4:01 PM
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नौ में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. गिरफ्तार आरोपित शहर के वार्ड नौ निवासी टनटन सिंह के पुत्र लवकेश सिंह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व मारपीट की घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:30 AM
July 7, 2026 6:20 AM
July 7, 2026 6:15 AM
July 7, 2026 6:10 AM
July 6, 2026 9:29 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 6, 2026 9:43 PM
July 6, 2026 4:39 PM
July 6, 2026 3:02 PM
July 6, 2026 4:17 PM
